Rojgar Special News

छत्तीसगढ़ आबकारी आरक्षक, अब होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट

छत्तीसगढ़ आबकारी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन:- छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक (Excise Constable) भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 27 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी। लंबे इंतजार के बाद उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर आई है क्योंकि व्यापम ने परिणाम और पात्र उम्मीदवारों की सूची अब जारी कर दी है।

मेरिट लिस्ट और परिणाम की जानकारी

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 की मेरिट लिस्ट अपने आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दी है।
इस सूची में केवल वही उम्मीदवार शामिल किए गए हैं जिन्होंने परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंकों से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।छत्तीसगढ़ आबकारी आरक्षक, अब होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट

विभाग ने मेरिट लिस्ट में शामिल सभी पात्र उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल पैरामीटर टेस्ट (PPT) के लिए बुलाया है।
उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर अपने सभी मूल दस्तावेजों और प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।

कहां होगी दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया?

यह प्रक्रिया कार्यालय आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़, नार्थ ब्लॉक, सेक्टर-19, वाणिज्यिक कर (जीएसटी) भवन, नवा रायपुर अटल नगर, के प्रथम तल स्थित सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी।
वेरिफिकेशन का समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आवश्यक दस्तावेजों की सूची

  • परीक्षा का एडमिट कार्ड (Admit Card)
  • परिणाम की प्रति (Result Printout)
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (10वीं/12वीं)
  • स्थानीय निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC के लिए)
  • ओबीसी आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अन्य सभी संबंधित प्रमाण पत्रों की मूल और छायाप्रति

कब होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

, छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम जारी होने के बाद अब चयनित उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, दस्तावेज़ सत्यापन 24 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा।

फिजिकल पैरामीटर टेस्ट (PPT) की प्रक्रिया

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड परीक्षण (Physical Parameter Test) से गुजरना होगा। इसमें उम्मीदवारों की लंबाई, वजन और दौड़ परीक्षण शामिल रहेंगे।
फिजिकल टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को ही अंतिम चयन सूची (Final Merit List) में स्थान मिलेगा।छत्तीसगढ़ आबकारी आरक्षक, अब होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट

मेरिट लिस्ट देखने के लिए वेबसाइट:

अधिकारिक वेबसाइट

महत्वपूर्ण निर्देश

  • उम्मीदवार अपने सभी दस्तावेजों को मूल स्वरूप में और एक सेट फोटोकॉपी के साथ लेकर जाएं।
  • निर्धारित तिथि और समय पर ही उपस्थित हों, अनुपस्थित रहने पर अवसर रद्द हो सकता है।
  • सभी जानकारी की पुष्टि आधिकारिक वेबसाइट से ही करें।

ख़ुशी यादव

खुशी यादव CGJobs24.com ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। बीते 02 साल से कंप्यूटर ऑपरेटर & असिस्‍टेंट न्यूज़ एडिटर हैं और 2 साल से जॉब्स स्कूल -कॉलेज व योजना न्यूज़ को कवर रहे हैं। टेक न्‍यूज, गैजेट रिव्‍यूज, टिप्‍स ट्रिक्‍स, इंडस्‍ट्री स्‍टोरी, इंटरव्‍यू का अनुभव रखते हैं।

Related Articles

Back to top button
close