छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2024 के तहत 2 से 25 लाख तक लोन कैसे मिलेगा जानिए
Chhattisgarh Chief Minister Youth Self-Employment Scheme 2024
Chhattisgarh Chief Minister Youth Self-Employment Scheme 2024:- दोस्तों अगर आप भी स्वयं का कोई बिजनेस करना चाहते हैं और इसके लिए आपको पैसे की जरूरत है, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2024 (Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana Chattisgarh) योजना के बारे में बताएंगे,जिसके तहत आप न्यूनतम 2 लाख से लेकर अधिकतम 10 लाख एवं उद्योग हेतु 25 लाख तक का लोन आसानी से ले सकते हैं, आईए जानते हैं इस आर्टिकल में छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के बारे में विस्तार से।
योजना का नाम | Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana Chattisgarh |
शुरू की गई | छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा |
संबंधित विभाग | वाणिज्य और उद्योग विभाग |
उद्देश्य | व्यवसाय स्थापित करने में वित्तीय सहायता प्रदान करना |
ऋण राशि | 2 लाख रुपए से लेकर 25 लाख रुपए तक का ऋण |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
आवेदक की आयु | 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच |
न्यूनतम आठवीं पास कर सकते हैं आवेदन
- लाभार्थी को न्यूनतम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- उद्योग एवं सेवा परियोजना में स्वीकृत ऋण पर लगने वाला बैंक गारंटी शुल्क तथा
- आगामी 4 वर्षो के लिए अधिरोपित वार्षिक सेवा शुल्क का भुगतान शासन द्वारा दिया जाएगा।
- नियमानुसार ब्याज अनुदान एवं मार्जिन मनी अनुदान देय होगा।
कोई भी व्यक्ति अथवा उनके परिवार के सदस्य जो पूर्व में भारत सरकार या राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत अनुदान प्राप्त कर लाभान्वित हुआ है इस योजना में पात्रता नहीं होगी।
योजना में कितना लोन मिल सकता है?
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत छत्तीसगढ़ के युवाओं जो की 18 से 35 वर्ष अजा/अजजा/अपि वर्ग/महिला/नि:शक्तजन/नक्शल प्रभावित/सेवानिवृत्त सैनिक की आयु में 5 वर्ष की छूट)की पात्रता है,तो उनके लिए ऋण सुविधा सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है, अगर आप लेना चाहते हैं तो, आसानी से ले सकते हैं, आईए जानते हैं कैसे मिलेगा आपको स्वरोजगार योजना के तहत लोन। न्यूनतम 2 लाख से लेकर अधिकतम 10 लाख एवं उद्योग हेतु 25 लाख तक का लोन आसानी से ले सकते हैं
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2024 के लिए आवेदन कैसे करें
दोस्तों अगर आप मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना (Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana Chattisgarh) के तहत लोन लेना चाहते हैं, तो आपको 1 जनवरी 2024 से पहले अपने समस्त आवश्यक दस्तावेजों के दो प्रति जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रायगढ़ में जमा करना होगा, अगर आपको इसके संबंध और अधिक जानकारी चाहिए तो आप जिला व्यापार उद्योग केंद्र रायगढ़ में संपर्क कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना लोन कैसे ले?
मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना (Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana Chattisgarh) के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु आवेदन मंगाए गए है। इच्छुक आवेदक अपना आवेदन समस्त दस्तावेजों के साथ दो प्रतियों में अंतिम तिथि 1 जनवरी 2024 तक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, रायगढ़ में जमा कर सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन दिवस एवं समय में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र रायगढ़ एवं दूरभाष क्रमांक 07762-222914 में संपर्क कर सकते है।
नोट :- छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण अपडेट जैसे की वैकेंसी, योजनाएं अथवा स्कूल ,कॉलेज संबंधित लेटेस्ट अपडेट अपने मोबाइल में पानी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में ज्वाइन जरूर जुड़े लिंक दिया गया है !