UPSC Prelims date 2020 यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा तिथि घोषित, जानें शेड्यूल
IAS, IPS ऑफिसर बनने का ख्वाब संजोने वाले लाखों उम्मीदवार सिविल सेवा परीक्षा की नई तिथियों का इंतजार कर रहे थे। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे चुनौतिपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा में से एक माना जाता है।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 के जरिए कुल 796 भर्तियां होंगी। इनमें 24 रिक्तियां दिव्यांगों के लिए आरक्षित हैं।
यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है।
परीक्षा का नाम :- Civil Services Preliminary Examination 2020
इसका आयोजन यूपीएससी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) समेत अन्य सेवाओं के अधिकारियों के चयन के लिए करता है। देश की प्रतिष्ठित सिविल सेवा का हिस्सा बनने के लिए लाखों अभ्यर्थी हर साल इस परीक्षा में शामिल होते हैं।