सुचना:- 12 वीं बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव 80 एवं 70 के पूर्णांकों में पास होने के लिए अब लाना होगा इतने अंक

बिलासपुर   सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी स्कूल (सीबीएसई) 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को सतर्क रहना होगा। प्रायोगिक परीक्षा से पहले बोर्ड ने मार्किंग पैटर्न में बदलाव किया है। 70 में 23 अंक लाने वाले विद्यार्थी को ही पास माना जाएगा।

 

न्यायधानी के 24 स्कूलों के पास पत्र पहुंच गया है। छात्रों को विषयों के आधार पर मिलने वाले अंक की विस्तृत जानकारी है। डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य एके खन्ना ने बताया कि बोर्ड का आदेश पहुंच गया है। 80 अंक वाले विषयों में 26 अंक हासिल करना अनिवार्य है। 70 में 23 निर्धारित है। प्रायोगिक परीक्षा में 20 अंक में छह अंक लाना जरूरी हैं। प्रैक्टिकल के अलावा गणित आदि विषयों में इंटरनल असेसमेंट को जोड़ा है। जिन विषयों में प्रैक्टिकल नहीं होते हैं, उनमें इस बार से इंटरनल असेसमेंट लिया जाएगा।

https://www.cgjobs24.com/archives/498

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अधिकतर विषयों में 20 अंक का इंटरनल असेसमेंट रखा गया है। जिसमें छह अंक पाना अनिवार्य है। वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षा 30 अंकों की होगी। शिक्षकों ने बच्चों को इसकी जानकारी देने का काम भी शुरू कर दिया है। व्हाट्सएप एप के जरिए सूचित किया जा रहा है। इसी पैटर्न पर सभी स्कूलों को प्री बोर्ड लेना होगा। प्री बोर्ड से परीक्षार्थियों को नये पैटर्न की जानकारी होगी। उन्हें चैप्टर वाइज प्रश्न और उसके अंक की जानकारी होगी।

पासिंग मार्क/अंकों का पैटर्न की जानकारी नीचे विस्तार से दिया है उसे ओपन कर अवश्य देखें – 
12 वीं बोर्ड (थ्योरी)
कुल अंक      –          उत्तीर्ण के लिए अंक 
80              –               26
70              –               23
30              –               09
60              –               19
प्रायोगिक परीक्षा 
कुल अंक      –          उत्तीर्ण के लिए अंक
30              –               09
70              –               23
40              –               13
https://www.cgjobs24.com/archives/487

Back to top button
close