स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रतिनियुक्ति / संविदा पदों पर नियुक्ति के लिए वॉक इन का आयोजन 8 अगस्त को

नए स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षक भर्ती के लिए विज्ञापन जारी

Swami Atmanand School Vacancy 2023:- कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी प्रबंधन समिति जिला महेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर छत्तीसगढ़ द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जिले में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम में रिक्त पदों पर भर्ती (SAES Vacancy 2023) हेतु walk-in-interview का आयोजन आगामी 8 अगस्त को रखा गया है जिसमें आप शामिल होकर अपनी योग्यता अनुसार वैकेंसी पा सकते हैं आइए जानते हैं डिटेल के साथ स्वामी आत्मानंद स्कूल वैकेंसी 2023 के लिए आवेदन कैसे करें।

छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय नवा रायपुर के आदेशानुसार मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी-हिन्दी माध्यम विद्यालय चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़, भरतपुर, नवापारा पोड़ी केल्हारी, पोड़ी बचरा एवं खडगवां में रिक्त शिक्षकीय संवर्ग के पदों पर अस्थायी रूप से कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति तथा संविदा नियुक्ति किया जाना है।

कार्यालय :-  जिला शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छ.ग.)

स्वामी आत्मानंद स्कूल शिक्षक भर्ती 2023 रिक्त पदों/स्कूलों की जानकारी

  • स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चिरमिरी
  • स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनेन्द्रगढ़
  • स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भरतपुर
  • स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवापारा पोड़ी
  • स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिन्दी माध्यम विद्यालय केल्हारी
  • स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिन्दी माध्यम विद्यालय पोड़ी बचरा
  • स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिन्दी माध्यम विद्यालय खडगवां

नए स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षक भर्ती के लिए विज्ञापन जारी

नियुक्ति हेतु मनेन्द्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर जिले में संचालित सभी 07 स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिन्दी माध्यम विद्यालयों के लिए विभिन्न पदों पर अस्थायी रूप से प्रतिनियुक्ति / संविदा पदों पर नियुक्ति हेतु अर्हताधारी अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है।

walk-in-interview कब आयोजित होगा

पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन के साथ शैक्षणिक दस्तावेज संलग्न कर निर्धारित तिथि 8 अगस्त 2023 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनेन्द्रगढ़ जिला-मनेन्द्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर छ.ग. में उपस्थित हो सकते हैं। 8अगस्त को प्रातः 8 से 10 बजे तक आवेदन का पंजीयन किया जाएगा।

इसी तरह 10 बजे से 1 बजे तक दस्तावेज का सत्यापन, पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन 2 बजे, 2 बजे से 3 बजे तक दावा आपत्ति प्राप्त किया जायेगा, 5 बजे तक अंतिम वरीयता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया हेतु दिशा निर्देश :-

1. अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों हेतु अभ्यर्थी द्वारा कक्षा 9वीं से आगे की सम्पूर्ण शिक्षा किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से अंग्रेजी माध्यम में पूर्ण किया जाना अनिवार्य होगा।

2. शासन द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय / संस्था से जारी अंकसूची / उपाधि ही मान्य किया जावेगा। 3. अपूर्ण एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र मान्य नहीं किये जायेगें।

4. प्रतिनियुक्ति / संविदा नियुक्ति के लिए शिक्षकीय संवर्ग के व्याख्याता / शिक्षक हेतु बी.एड. की उपाधि अनिवार्य होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

5. प्रतिनियुक्ति / संविदा नियुक्ति के लिए शिक्षकीय संवर्ग के सहायक शिक्षक हेतु डी.एड. की उपाधि अनिवार्य होगी।

6. अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर चयन हेतु आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता 10 वीं, 12 वीं, स्नातक डेमो व साक्षात्कार हेतु निर्धारित अंकों के आधार पर अधिमान्यता दी जावेगी ।

स्नातकोत्तर

(क) व्याख्याता की नियुक्ति के लिए स्नातक में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 30 अंक, स्नातकोत्तर में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 30 अंक, डेमो हेतु 20 अंक एवं साक्षात्कार हेतु 20 अंक निर्धारित है।

(ख) शिक्षक की नियुक्ति के लिए स्नातक में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 30 अंक, 12वीं में प्राप्त अंको के प्रतिशत पर 30 अंक, डेमो हेतु 20 अंक एवं साक्षात्कार हेतु 20 अंक निर्धारित है।

(ग) सहायक शिक्षक की नियुक्ति के लिए 12वीं में प्राप्त अंको के प्रतिशत पर 30 अंक, 10वीं में प्राप्त अंको के प्रतिशत पर 30 अंक, डेमो हेतु 20 अंक एवं साक्षात्कार हेतु 20 अंक निर्धारित है।

(घ) सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) की नियुक्ति के लिए 12वीं में प्राप्त अंको के प्रतिशत पर 30 अंक, 10वीं में प्राप्त अंको के प्रतिशत पर 30 अंक, डेमो हेतु 20 अंक एवं साक्षात्कार हेतु 20 अंक निर्धारित है।

(ड) व्यायाम शिक्षक की नियुक्ति के लिए स्नातक में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 30 अंक, 12वीं में प्राप्त अंको के प्रतिशत पर 30 अंक, डेमो हेतु 20 अंक एवं साक्षात्कार हेतु 20 अंक निर्धारित है।

(च) ग्रंथपाल की नियुक्ति के लिए 12 वीं में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 30 अंक, स्नातक में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 30 अंक, डेमो हेतु 20 अंक तथा साक्षात्कार हेतु 20 अंक निर्धारित है।

आयु सीमा :-

8. चयन प्रक्रिया में समान अंक होने की स्थिति में अधिक उम्र के आवेदकों का चयन किया जावेगा। 9. अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी 2023 की स्थिति में न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए साथ ही शासन द्वारा समय-समय पर आयु सीमा में छूट के प्रावधान लागू रहेंगे। उम्र की पुष्टि हेतु 10 वीं की अंकसूची की सत्यापित प्रति आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य है।

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति तथा पिछड़ावर्ग के अभ्यर्थी को नियमानुसार आयु में छूट की पात्रता होगी। सक्षम अधिकारी का स्थायी जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। उपरोक्त कंडिका प्रतिनियुक्ति वाले शिक्षक संवर्ग के पदों के लिए नही है। सभी वर्ग की महिलाओं को छ.ग. शासन द्वारा आयु सीमा में छूट के लिए समय-समय पर जारी किये गये दिशा-निर्देश लागू होंगे।

10. संविदा के पदों पर नियुक्ति हेतु डेमो व साक्षात्कार उपरांत मेरिट क्रम के अनुसार चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी की जायेगी।

स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें

SAES Vacancy 2023 «« PDF लिंक

इसके पश्चात 12 अगस्त और 13 अगस्त 2023 को डेमो क्लास और साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। विज्ञापित पदों की जानकारी व आवेदन पत्र का प्रारूप एम. सी. बी. जिले के वेबसाईट manendragarh-chirimiri- bharatpur.cg.gov.in पर एवं कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी एम. सी. बी तथा संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी, भरतपुर, नवापारा पोड़ी, केल्हारी, खड़गवां एवं पोड़ी बचरा जिला – एम. सी.बी. (छ.ग.) के सूचना पटल पर देखा जा सकता है।

Back to top button
close