शेयर बाजार में साल की सबसे बड़ी गिरावट….

वैश्विक अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस ने अब कहर बरपाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को जहां अमेरिका का डाऊ जोंस औ एसएंडपी धड़ा हुआ वहां शुक्रवार को यूरोप और एशिया समेत भारतीय स्टॉक मार्केट में हाहाकार मच गया।

https://www.cgjobs24.com/archives/1575

हजारों लोगों की जान ले चुके कोरोना वायरस के कहर का असर अब बाजार में भी दिखने लगा है। फरवरी के अंतिम कारोबारी दिन को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 1,448.37 अंक टूटकर 38,297.29 के  स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 431.55 अंक टूटकर 11,201.75 के स्तर पर बंद हुआ। यह इस साल की सबसे बड़ी गिरावट है।

https://www.cgjobs24.com/archives/1585

बजट के दिन 987 अंक टूटा था सेंसेक्‍स

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इससे पहले इस साल एक फरवरी को बजट के दिन सेंसेक्‍स ने 10 साल की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई थी। कारोबार के अंत में सेंसेक्‍स 987.96 अंक या 2.43 फीसदी के नुकसान से 39,735.53 अंक पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी 300.25 अंक या 2.51 फीसदी टूटकर 11,661.85 अंक पर आ गया था।

बीएसई की 1,767 कंपनियों में गिरावट

कोरोना वायरस के भय से आक्रांत शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में भारी बिकवाली देखने को मिली। बीएसई की 1,700 से अधिक कंपनियों में बिकवाली हुई। इनमें से अधिकांश कंपनियां मिडकैप या स्मॉलकैप की हैं। इस बिकवाली के कारण समूह ए, बी, टी और जेड की 323 कंपनियों के शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर पर आ गए। बीएसई की 205 कंपनियों के शेयरों में स्वीकृत दायरे तक की गिरावट रही।  हालांकि 274 कंपनियों ने बाजार की चाल के विपरीत प्रदर्शन किया और इनके शेयरों में बढ़त रही।

 

Back to top button
close